फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness rally held in Rampur against violence and cruelty towards animals

Rampur Bushahar News: करुणा का संदेश, हर घर, हर देश के नारों से गूंजा रामपुर

Mon, 27 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally held in Rampur against violence and cruelty towards animals
ह्यूमेन पीपल संस्था ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की उठाई
. पशुओं से हो रही हिंसा और क्रूरता के खिलाफ रामपुर में निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

. एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उपमंडलीय पशु क्रूरता निवारण समिति के गठन की उठी मांग
. ह्यूमेन पीपल संस्था और एनएसएस के स्वयं सेवियों पशुओं के संरक्षण का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में पशुओं से हो रही क्रूरता और बर्बरता को लेकर ह्यूमेन पीपल संस्था और पीजी कॉलेज रामपुर के छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया है। सोमवार को मुख्य बाजार रामपुर में जागरूकता रैली निकाली और लोगों से पशुओं के संरक्षण का आह्वान किया। करुणा का संदेश, हर घर, हर देश के नारों से रामपुर बाजार गूंज उठा। संस्था ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर पशुओं से हो रही क्रूरता को रोकने के लिए उपमंडलीय पशु क्रूरता निवारण समिति का गठन किया गया। ह्यूमेन पीपल संस्था रामपुर की ओर से पशुओं के प्रति बढ़ रही क्रूरता को रोकने और समाज में पशु कल्याण एवं करुणा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को पशु कल्याण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ह्यूमेन पीपल एनजीओ के साथ मिलकर सक्रिय सहयोग किया। रैली में स्वयंसेवियों, विद्यार्थियों एवं पशु प्रेमियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी पोस्टर, बैनर लेकर पशुओं पर अत्याचार बंद करो, दया ही मानवता है और पशुओं के प्रति करुणा दिखाएं जैसे संदेशों के माध्यम से आम जनता को पशु संरक्षण एवं पशु कल्याण के प्रति जागरूक किया। यह जागरूकता रैली मुख्य बाजार से एसडीएम कार्यालय रामपुर तक निकाली गई। एसडीएम को दिए ज्ञापन के जरिये संस्था ने समिति के गठन का सुझाव दिया। साथ ही इस समिति में स्थानीय प्रशासन, पुलिस, पशुपालन विभाग, नगर परिषद, वन विभाग और मान्यता प्राप्त पशु कल्याण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और समिति गठन के लिए नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की बात कही। ह्यूमेन पीपल संस्था के अध्यक्ष अनिल मोक्टा ने कहा कि पशुओं के प्रति संवेदनशील समाज का निर्माण जन-जागरूकता, प्रशासनिक सहयोग और सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है।

ह्यूमेन पीपल संस्था ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की उठाई

ह्यूमेन पीपल संस्था ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed