फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Development works discussed at the first Gram Sabha of Nitthar Panchayat

Rampur Bushahar News: नित्थर पंचायत की पहली ग्राम सभा में विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Development works discussed at the first Gram Sabha of Nitthar Panchayat
नित्थर में आयोजित ग्राम सभा में विकास कार्यों बारे चर्चा करते ग्रामीण। संवाद
30 अगस्त को होगी अगली बैठक, विकास कार्यों को तैयार होगा खाका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)।
नित्थर पंचायत में सोमवार को पहली ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पंचायत के विकास कार्यों पर हुई चर्चा। 30 अगस्त को पंचायत की अगली ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। पंचायत प्रधान नित्थर प्रवीण कुमार और उपप्रधान कुकू ठाकुर ने सभी ग्रामीणों से इस बैठक में अधिक संख्या में पहुंचने के आह्वान किया है। ग्राम सभा की बैठक पूरे बहुमत के साथ सफल रही और 120 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत के लंबित विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि अगली ग्राम सभा का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। इसमें सचिव पंचायत नित्थर के पिछले कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा बैठक में पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। 16वें वित्त आयोग के तहत पंचायत विकास अनुदान को लेकर चर्चा होगी। ग्राम सभा में गांव-गांव में सामान बेचने वाले बाहरी व्यक्तियों की पंचायत में आने के लिए पंजीकरण जरूरी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी बिपाशा भाटिया ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed