{"_id":"6a675bc5a4b356346709ff8b","slug":"the-shiv-mahapuran-gyan-yagya-concluded-with-the-purnahuti-at-the-dhankeshwar-mahadev-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165809-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ढंकेश्वर महादेव के मंदिर में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ढंकेश्वर महादेव के मंदिर में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ
विज्ञापन
देवढांक में शिव महापुराण के समापन अवसर पर मौजूद मंदिर कमेटी के सदस्य और ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. आचार्य पंडित अंकुश शर्मा ने सात दिन तक बहाई ज्ञान की गंगा
. देवढांक में सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हुआ संपन्न, श्रद्धालुओं ने चखा भंडारे का प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भगवान परशुराम की नगरी निरमंड के देवढांक मंदिर में एक सप्ताह से चला आ रहा शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। सात दिन तक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए शिव भक्तों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। ढंकेश्वर महादेव प्राकृतिक शिवगुफा देवढांक मंदिर में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सोमवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन सुबह 8:00 बजे मंदिर में हवन किया गया और सुबह 10:00 बजे कथा प्रवचन और दोपहर 12:00 बजे पूर्णाहुति के साथ एक सप्ताह से चला शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। समापन के दौरान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। दूरदराज से मंदिर पहुंचे शिव भक्तों ने यहां पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार दोपहर को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक मंदिर में आचार्य पंडित अंकुश शर्मा ने कथा वाचन कर ग्रामीणों को भक्ति रस का ज्ञान वितरित किया। मंदिर समिति अध्यक्ष टेक सिंह भंडारी ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से ढंकेश्वर महादेव मंदिर में सभी के सहयोग से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। बीते रविवार को भव्य शिव पुराण स्वागत एवं कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ था। सात दिन तक मंदिर में कथा प्रवचन, रात्रि में सायंकाल आरती और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। अंतिम दिन मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने पंडित अंकुश शर्मा को विदाई दी।