सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP wins three Zila Parishad seats in Rohru

Rampur Bushahar News: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंध, रोहड़ू में भाजपा ने जिला परिषद की तीन सीटों पर किया कब्जा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस को मिली मात्र एक सीट, एक सीट पर निर्दलीय ने मारी बाजी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रोहड़ू उपमंडल में भाजपा ने सेंधमारी की है। उपमंडल की पांच सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस तो एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। जिला परिषद वार्ड संख्या-5 सीमा रणटाड़ी से कांग्रेस समर्थित सुरेंद्र रेटका 2286 मतों से जीते। सुरेंद्र रेटका को 6757, अमनदीप को 4471, ललित को 2821, राकेश कुमार को 1963, मोहित को 512 मत पड़े। जिला परिषद वार्ड-6 डोडरा-क्वार से भाजपा समर्थित मंजीत सिंह 386 मतों से विजयी हुए। मंजीत को 1014 मत मिले। इनके अलावा मनोज कुमार को 628, प्रेमराज को 627, अभय निरंजन को 440, राजेश को 435, महेंद्र सिंह को 401, जयवीर सिंह को 288, रजत को 66, सत्यवान को 59, शमशेर सिंह को 39 तथा ईश्वर चंद को 24 मत प्राप्त हुए। जिला परिषद वार्ड नंबर-8 भलून से भाजपा समर्थित कल्पना देवी 598 मतों से विजेता रहीं। कल्पना देवी को 4223 मत मिले। इनके अलावा शकुंतला देवी को 3625 मत, रीना को 3487 मत, उर्मिला देवी को 2876 मत, शीला देवी को 2202 मत, मिंता को 1134 मत, कमलेश समरेक को 871 मत और सुषमा को 586 मत प्राप्त हुए। जिला परिषद वार्ड-9 टिक्कर से आजाद उम्मीदवार भरत सिंह कलानटा 597 मतों से विजयी हुए। भरत सिंह को 5842 मत मिले। ललित कुमार को 5245 मत मिले। इनके अलावा अनुपम को 3321 मत, रमन को 1583 मत और देव राज को 435 मत प्राप्त हुए। जिला परिषद वार्ड नंबर-7 खशाधार से भाजपा समर्थित धर्मेंद्र सिंह 840 वोट से विजयी हुए। धर्मेंद्र सिंह को 4063 मत प्राप्त हुए। इनके अलावा रमेश को 3223, रामेश्वर को 2935, विक्रम सिंह को 1862, सूरज सिंह को 1768 और प्रेम राज को 990 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article