सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The court sentenced two accused caught with drugs

Rampur Bushahar News: चिट्टे के साथ पकड़े दो दोषियों को कारावास, दो बरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
2022 को पौड़ीताल में कार सवार युवक-युवती से पकड़ा था चिट्टा
Trending Videos

विशेष सत्र न्यायालय रोहडू अनिल शर्मा की अदालत ने सुनाया फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषियों को 4 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष सत्र न्यायालय रोहड़ू अनिल शर्मा की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के के अभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने रोहड़ू के बिजोरी गांव निवासी 33 वर्षीय गगन भूषण को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत दोषी ठहराते हुए 4 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में 6 माह का साधारण कारावास भुगतना होगा। साथ ही जुब्बल के भौलाड़ गांव निवासी 22 वर्षीय मंदीपा को डेढ़ माह के कठोर कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना जमा न करने पर 7 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा। मामले में नामजद हरियाणा के रोहतक जिला निवासी दलशेर और कुलदीप सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत आरोप सिद्ध नहीं हो सके, जिसके चलते अदालत ने दोनों को बरी कर दिया। सरकार की तरफ से अभियोग की पैरवी उप जिला न्यायवादी सुचित्रा अग्रवाल ने की है। 17 जुलाई 2022 को एएसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पौड़ीताल क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ऑल्टो कार एच-10बी-4065 में सवार युवक और युवती चिट्टा की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं और पटसारी से रोहड़ू की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। जांच के दौरान कार के डैशबोर्ड से 51.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और आरोपी मंदीपा के पर्स से 0.83 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। कुल 52.16 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर थाना रोहड़ू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई राकेश कुमार ने की और सभी साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों के विरुद्ध चालान विशेष सत्र न्यायालय रोहड़ू में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 20 गवाहों के बयान दर्ज करवाए। उप जिला न्यायवादी सुचित्रा अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने अदालत में मजबूती से अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात उपरोक्त जुर्म साबित होने पर माननीय अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed