{"_id":"6a1d87e76e94cc43fd08b109","slug":"student-beaten-up-in-private-school-in-jubbal-complaint-lodged-against-principal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-161514-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल में निजी स्कूल में छात्र से मारपीट, प्रधानाचार्य के खिलाफ दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल में निजी स्कूल में छात्र से मारपीट, प्रधानाचार्य के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई
आरोप लगाया छात्रावास की व्यवस्था को लेकर हुई बातचीत के दौरान प्रधानाचार्य ने मारपीट की
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
सनबीम स्कूल जुब्बल में आठवीं कक्षा के एक छात्र के साथ प्रधानाचार्य की ओर से मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता विक्रम सिंह ने प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवाया है। स्कूल की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। जुब्बल तहसील के छाजपुर निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सनबीम स्कूल जुब्बल में आठवीं कक्षा का छात्र है और छात्रावास में रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में उनके बेटे के साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। बेटे ने प्रधानाचार्य के डर से घर पर इस घटना का जिक्र नहीं किया था। स्कूल के कुछ छात्रों ने फोन पर विक्रम सिंह को जानकारी दी कि प्रधानाचार्य ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा है। आरोप है कि छात्रावास की व्यवस्था को लेकर हुई बातचीत के दौरान प्रधानाचार्य ने छात्र के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि घटना के समय स्कूल के कुछ कर्मचारी और छात्र भी वहां मौजूद थे। इस घटना के बाद उनका बेटा मानसिक रूप से भयभीत हो गया है। उनके बेटे को चोटें भी आई थीं। विक्रम सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले को बेवजह तूल देने की कोशिश
स्कूल के चेयरमैन रजत चौहान ने बताया कि यह मामला इतना बड़ा नहीं है। रजत चौहान के अनुसार, छात्र से कोई भी मारपीट नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को बेवजह तूल देने की कोशिश की जा रही है।
Trending Videos