सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP won both the Zila Parishad seats in Congress stronghold Nirmand

Rampur Bushahar News: कांग्रेस के गढ़ निरमंड में दोनों जिला परिषद सीटों पर भाजपा जीती

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड विकास खंड में भाजपा ने दोनों जिला परिषद सीटों पर जीत दर्ज की है। निरमंड खंड के चायल वार्ड से भाजपा प्रत्याशी पिंकी देवी विजयी रहीं। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उषा भारती को हराया। ब्रौ वार्ड से भाजपा की नीना जोशी ने जीत हासिल की। उन्होंने कॉमरेड समर्थित देविंद्रा देवी को पराजित किया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। निरमंड क्षेत्र में भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार और उनकी टीम ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी थी। इन परिणामों को भाजपा की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती का नतीजा माना जा रहा है। निरमंड क्षेत्र का संबंध प्रदेश कांग्रेस के दो प्रभावशाली नेताओं बुद्धि सिंह ठाकुर और यूपेंद्र कांत मिश्रा से है। ऐसे में उनके प्रभाव वाले क्षेत्र में कांग्रेस की हार को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा नेताओं का दावा है कि निरमंड क्षेत्र लंबे समय से पार्टी का मजबूत गढ़ रहा है। निरमंड क्षेत्र मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यूपेंद्र कांत मिश्रा का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है। बुद्धि सिंह ठाकुर वर्तमान मुख्यमंत्री के करीबी हैं। यूपेंद्र कांत मिश्रा दिवंगत वीरभद्र सिंह परिवार के नजदीकी हैं। इन दोनों नेताओं ने पूर्व में हुए जिला परिषद चुनावों में भी हार का सामना किया था।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article