{"_id":"6a1ed81effccb61e2d00b37d","slug":"tunan-school-has-vacant-teaching-positions-putting-the-future-of-80-students-at-risk-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-161580-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तुनन स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त, 80 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तुनन स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त, 80 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. अभिभावकों ने सरकार, शिक्षा विभाग से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं
. आईटी का पद पांच साल से और पीईटी का पद तीन साल से खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुनन में प्रधानाचार्य समेत कई महत्वपूर्ण विषयों शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इससे तुनन और बाड़ी पंचायतों के 80 विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्कूल में प्रधानाचार्य का पद 30 अप्रैल से खाली है। राजनीति शास्त्र का पद तीन साल से रिक्त है। आईटी का पद पांच साल से और पीईटी का पद तीन साल से खाली पड़ा है। इसके अलावा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद भी दो महीने से रिक्त है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर प्रशासन और सरकार को कई बार अवगत करवाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही स्कूल में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
शिक्षा विभाग को किया है सूचित
तुनन और बाड़ी पंचायतों के विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी के कारण उन्हें घर पर बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। कई विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई के लिए अन्य स्कूलों में जाने को मजबूर हैं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि शिक्षकों के पदों को लेकर शिक्षा विभाग को नियमित रूप से सूचित किया जा रहा है।
Trending Videos