{"_id":"6a1ebd0ebc71fdcabb0a671b","slug":"kotkhai-faces-lpg-crisis-sdm-inspects-distribution-system-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-161553-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में रसोई गैस संकट, एसडीएम ने वितरण व्यवस्था जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में रसोई गैस संकट, एसडीएम ने वितरण व्यवस्था जांची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोग बोले, मिस्ड कॉल देने पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा
. एसडीएम ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस के संकट से उपभोक्ता परेशान हैं। इस समस्या को देखते हुए एसडीएम अभिषेक बरवाल ने स्वयं वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए मिस्ड कॉल देने पर उन्हें ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है। इससे बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। वहीं, कई ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को दो महीने तक रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम बरवाल ने गैस एजेंसी को कोटखाई बाजार में सीमित वितरण के बजाय गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं तक सिलिंडर पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को राहत देना आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। एसडीएम ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने को कहा। उन्होंने गैस आपूर्ति में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिले। बरवाल ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में रसोई गैस की उपलब्धता जल्द सामान्य होगी। इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।
Trending Videos