फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BMO Kumarsain Dr. Ankush handed the reins of the State Medical Officers Association

Rampur Bushahar News: बीएमओ कुमारसैन डॉ. अंकुश को प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की सौंपी कमान

Mon, 27 Jul 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
. एसोसिएशन के चुनाव में बहुमत हासिल कर दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन


. चिकित्सा अधिकारियों की नई राज्य कार्यकारिणी का हुआ गठन
. पीएचसी नारकंडा के डॉ. राहुल को मिली संयुक्त सचिव की कमान

संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। बीएमओ कुमारसैन के पद पर तैनात डॉ. अंकुश ठाकुर को प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की कमान सौंपी गई है। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में अंकुश ने बहुमत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। अंकुश ने प्रदेश भर के चिकित्सकों का समर्थन प्राप्त कर इस महत्वपूर्ण पद पर जीत दर्ज की है। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में बीएमओ कुमारसैन डॉ. अंकुश ठाकुर ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें डॉ. अंकुश ठाकुर ने चिकित्सकों का व्यापक समर्थन प्राप्त करते हुए विजय हासिल की। चुनाव के दौरान डॉ. अंकुश ठाकुर ने प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अपने चुनाव अभियान में 4-9-14 लाभ की बहाली, डायनेमिक कॅरिअर प्रोग्रेशन, नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस और चिकित्सकों की सुरक्षा जैसे अहम विषयों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इन मुद्दों को लेकर उन्हें प्रदेशभर के चिकित्सा अधिकारियों का भरपूर समर्थन मिला। इस चुनाव में कुमारसैन ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारकंडा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल श्याम को भी हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन का संयुक्त सचिव चुना गया। कुमारसैन क्षेत्र के लिए यह चुनाव और भी महत्वपूर्ण बन गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अंकुश ठाकुर ने सभी चिकित्सा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों के विश्वास और एकजुटता की जीत है। उनका लक्ष्य प्रदेश के सभी चिकित्सा अधिकारियों को एक मजबूत मंच पर संगठित कर उनकी लंबित मांगों और समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में इन चिकित्सकों को सौंपे पदभार
हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी में डॉ. प्रवीण, डॉ. करनजीत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. विकास ठाकुर को महासचिव, डॉ. सनी धीमान, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. वैशाली शर्मा, डॉ. पीयूष तिवारी, डॉ. धीरज बंसल उपाध्यक्ष, डॉ. राहुल श्याम, डॉ. दुष्यंत कुमार, डॉ. उत्सव सोनी, डॉ. बाल कृष्ण कौंडल संयुक्त सचिव, डॉ. सुन्नेश चौहान कोषाध्यक्ष, डॉ. विजय राय प्रेस सचिव, डॉ. योग राज वर्मा संगठन सचिव, डॉ. मनोज आईटी सचिव और डॉ. मोहित डोगरा को विधिक सचिव की बागडोर सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article