सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Buses have not been able to run to many places in the Aani assembly constituency since the last rains

आनी विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों तक पिछली बरसात से नहीं चल पाई बसें : विवेक वर्मा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-विकास की जगह कांग्रेसी नेता कर्मचारियों के तबादलों में व्यस्त
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। बीती बरसात से आनी विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों तक हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें नहीं पहुंच पा रही हैं। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और निजी वाहनों में भारी भरकम किराया देकर गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दलाश विवेक वर्मा ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकिंद्र कुमार ने आनी के ज्वलंत मुद्दे विधानसभा सदन में उठाए हैं और इसके लिए उन्होंने विधायक का आभार जताया है। अभी तक कई क्षेत्रों में सड़कों की हालात काफी खराब है। इसमें जाजर से नित्थर, जाजर से दलाश, दलाश से कंडागई, बागीपुल से केदस, हरिपुर से तलूणा सड़कें हैं। इनके सुधार के लिए विधायक ने आवाज उठाई है। इसके साथ आनी विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें बंद पड़ी हैं और कई स्थानों में अभी भी बसें नहीं पहुंच पाई हैं। दो दिन बसें चलती हैं, उसके बाद बसें बंद हो रही हैं। विवेक वर्मा का कहना है कि मित्रों की सरकार क्या कर रही है। लोक निर्माण विभाग में कार्य कर रहे कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य कर्मचारियों के तबादले करने पर तुली है, जो की बेहद निंदनीय है। भाजपा मंडल दलाश इसकी निंदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed