{"_id":"69bbefa2a1b2971e6d0f0516","slug":"cbse-remote-exam-centre-sparks-anger-among-teacherscbse-remote-exam-centre-sparks-anger-among-teachers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156394-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीबीएसई के दूरस्थ परीक्षा केंद्र से शिक्षकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीबीएसई के दूरस्थ परीक्षा केंद्र से शिक्षकों में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड के फैसले पर प्राथमिक शिक्षक संघ आनी ने उठाई परीक्षा केंद्र बदलने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 22 मार्च को सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की छंटनी के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा को लेकर क्षेत्र के शिक्षकों में भारी रोष है। बोर्ड की ओर से जारी रोल नंबर के अनुसार आनी क्षेत्र के सभी जेबीटी शिक्षकों का परीक्षा केंद्र डिग्री कॉलेज जोगिंद्रनगर में निर्धारित किया गया है, जो करीब 250 किलोमीटर दूर है। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड आनी के अध्यक्ष संजीव कुमार सूद ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में मौसम भी खराब है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करना जोखिमभरा और कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि यह एक विभागीय परीक्षा है, जिसमें शामिल होने के बाद रविवार को दोपहर 1:00 बजे पेपर समाप्त होगा। ऐसे में शिक्षकों के लिए सोमवार को अपने-अपने स्कूलों में समय पर पहुंच पाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। शिक्षकों का कहना है कि बोर्ड को परीक्षा केंद्र निर्धारित करते समय भौगोलिक परिस्थितियों और सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने मांग की है कि परीक्षा केंद्र नजदीकी स्थानों पर निर्धारित किए जाएं ताकि शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Trending Videos