{"_id":"69ef5280ab7ae581fe0426ba","slug":"chaman-sharma-became-the-smc-president-of-aani-school-for-the-second-time-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-159017-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चमन शर्मा दूसरी बार बने आनी स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चमन शर्मा दूसरी बार बने आनी स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष
विज्ञापन
आनी स्कूल में सोमवार को एसएमसी की नई कार्यकारिणी का किया गठन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अभिभावकों ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में अभिभावकों की विशेष बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में सुधार, अनुशासन को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा करना रहा।
इस दौरान वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। चमन शर्मा को सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। पप्पू और सत्या को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया, जबकि बहादुर सिंह, उत्तम चंद, बीना काजा, शीला देवी, मधु शर्मा, नीना देवी, जीवा नंद शर्मा, मीना कुमारी, राज कुमार, प्रवीन कुमारी, ताबे राम और मोहित ठाकुर को सदस्य बनाया गया।
बैठक में शिक्षक रणधीर ठाकुर, सुनीता ठाकुर, बृजलाल ठाकुर और देवी सिंह ठाकुर ने अभिभावकों के समक्ष शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर सुझाव साझा किए। अध्यक्ष चमन शर्मा ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की प्रगति और सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, खेल सुविधाएं और नैतिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच मजबूत समन्वय ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X