सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog-Kumarsain Congress's show of strength

Rampur Bushahar News: ठियोग-कुमारसैन कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Theog-Kumarsain Congress's show of strength
ठियोग में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय शर्मा का किया गर्मजोशी से स्वागत। संवाद
विज्ञापन
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग-कुमारसैन युवा कांग्रेस ने नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया। लंबे समय से गुटबाजी से जूझ रही स्थानीय कांग्रेस इकाई के लिए यह आयोजन सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
समारोह की विशेषता यह रही कि विभिन्न गुटों के नेता और कार्यकर्ता एक ही मंच पर नजर आए। नव नियुक्त अध्यक्ष संजय शर्मा ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही गुटों को एकजुट करने की दिशा में पहल की, जिसे राजनीतिक जानकार अहम उपलब्धि मान रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक कुलदीप सिंह राठौर, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, राजेंद्र वर्मा, सत्यजीत नेगी, अनिल ग्रोवर, विवेक थापर, अनीता वर्मा, राजेश, ममता ठाकुर और मदन शर्मा सहित कई वरिष्ठ और युवा नेता मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में पारंपरिक पहाड़ी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। कार्यकर्ता नाटी की धुनों पर जमकर थिरके और तलवार और डांगरू लहराकर प्रदर्शन किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। हालांकि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कंवर की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। इसके बावजूद अधिकांश गुटों की मौजूदगी ने एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया। यह आयोजन न केवल शक्ति प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed