{"_id":"69f0753826fd17a61e0fa9c4","slug":"video-rampur-bushahr-resentment-expressed-over-hurt-religious-sentiments-memorandum-submitted-to-rampur-sdm-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: धार्मिक भावना आहत करने पर जताया रोष, एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: धार्मिक भावना आहत करने पर जताया रोष, एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:22 PM IST
Link Copied
बीते सोमवार को हिंदू संगठनों की ओर से गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने को लेकर देश भर में अभियान चलाया गया। रामपुर में भी यह अभियान चलाया गया और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सोशल मीडिया में इस अभियान के लेकर रामपुर बाजार के एक व्यापारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद क्षेत्र के हिंदू संगठनों ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया है। हिंदू संगठन ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। रामपुर के विभिन्न हिंदू संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के एक व्यवसायी की ओर से गो माता और भगवान नंदी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोष जताया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि वेदों, स्मृतियों और विभिन्न पुराणों में गो माता के विश्वरूप का वर्णन किया गया है। गो महिमा और गो सेवा की महिमा भी बताई गई है। वेदों में गो और बैल को भी विश्वरूपी बताया गया है, जिसे हिंदू अनादि काल से मानता आ रहा है। गो माता को हिंदू संस्कृति में माता के समान आदर और पूजनीय स्थान प्राप्त है और उनकी रक्षा व सेवा करना सर्वोच्च धर्म माना गया है। वहीं नंदी भगवान शिव के परम भक्त, गण और वाहन हैं, जो शास्त्रों में अगाध श्रद्धा, शक्ति, समर्पण और धर्म के प्रतीक माने गए हैं। सोमवार को संतो और विभिन्न गो सेवा संस्थाओं के माध्यम से पूरे भारत में तहसील स्तर पर गो को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर अभियान चलाया था। इसी कड़ी में रामपुर में भी हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सनातन में श्रद्धा रखने वाले रामपुर के अनेक गो भक्तों ने भाग लिया। इसी यात्रा के दौरान हिंदू संगठन के एक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट को लेकर रामपुर शहर के एक टेलर ने नंदी महाराज का भद्दा मजाक बनाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों और शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस थाना रामपुर में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज की है। इस मौके पर सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के महासचिव विनय शर्मा, तिलक राज, विष्णु शर्मा, राघव सोनी, अनूप शर्मा, संग्राम सिंह, वासु मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।