सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   raping a minor sentenced to 20 years in prison

Rampur Bushahar News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद, 10 हजार जुर्माने भी ठोका

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने सुनाया फैसला
Trending Videos


पीड़िता को 2 लाख का मुआवजा देने के भी आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत (पोक्सो कोर्ट) ने दोषी को 20 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं अदालत ने पीड़िता को 2 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश जारी किए।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर (पोक्सो कोर्ट) की अदालत ने आरोपी ललित कुमार को पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत 20 वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि रात के समय जब पीड़िता अपने कमरे में सो रही थी, तभी आरोपी ललित कुमार जो रिश्ते में उसकी माता का भतीजा है कमरे में आया। उसने पीड़िता जिसकी उम्र उस समय महज 15 वर्ष थी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। 6 माह बाद पीड़िता के पेट में दर्द हुआ और उसे शिमला के केएनएच अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने पीड़िता का अल्ट्रासांउड करवाने के बाद बताया कि पीड़िता के पेट में 6 महीने का बच्चा है, जिस पर अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने इस मामले में कुल 19 गवाहों के साक्ष्य दर्ज किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सोमवार को नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार करने के जुर्म में दोषी को 20 वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने पीड़िता को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। सरकार की ओर से मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed