{"_id":"6a689f1725eb67f751067ae3","slug":"chambi-nanahar-navan-solan-road-in-poochambi-nanahar-navan-solan-road-in-poor-conditionr-condition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-165861-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चम्बी-ननाहर-नावन-सोलन मार्ग बदहाल, सेब सीजन में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चम्बी-ननाहर-नावन-सोलन मार्ग बदहाल, सेब सीजन में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चम्बी-ननाहर-नावन-सोलन मार्ग बदहाल, सेब सीजन में बढ़ी परेशानी
. भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की मैटेलिंग पूरी तरह उखड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)।
चम्बी-ननाहर-नावन-सोलन सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। दो साल पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था। पिछले वर्ष की भारी बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क की लोक निर्माण विभाग ने अभी तक मरम्मत नहीं करवाई है। सेब सीजन चरम पर है और बरसात भी शुरू हो चुकी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले वर्ष चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग बंद होने पर यह मार्ग वैकल्पिक रास्ता बना था। सेब से लदे ट्रकों सहित छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन इसी सड़क से हुआ था। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की मैटेलिंग पूरी तरह उखड़ गई थी। इसके बाद हुई बारिश से कई जगह कलवर्ट और जल निकासी नालियां मलबे से भर गईं। विभाग ने इन्हें साफ कराने की कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों के अनुसार, लोहिला क्षेत्र में सड़क के किनारे कटाव हो रहा है। इससे आसपास के घरों, खेतों और सेब के बागानों को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कार्य नहीं करवाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोलन और चंडीगढ़ जाने के लिए अधिकांश वाहन इसी सड़क का उपयोग करते हैं। इससे लगभग 30 किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है। यह समय और ईंधन दोनों की बचत करता है। चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग बंद होने की स्थिति में यह एकमात्र वैकल्पिक मार्ग है। ननाहर और झीना पंचायत के निवासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से अपील की है। उन्होंने मार्ग की मरम्मत को प्राथमिकता देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सेब सीजन में मार्ग की खराब स्थिति से किसानों, बागवानों और आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान न होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।