{"_id":"6a68ae34bd151d9f880036a6","slug":"proclaimed-offender-in-five-cases-arrested-from-rohru-market-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-165864-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पांच मामलों में उद्घोषित अपराधी रोहड़ू बाजार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पांच मामलों में उद्घोषित अपराधी रोहड़ू बाजार से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू।
रोहड़ू पुलिस ने पांच मामलों में वांछित एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पीओ सेल उपमंडल रोहड़ू की टीम ने रोहड़ू बाजार से चिड़गांव तहसील के जांगला, गांव थली निवासी 57 वर्षीय राजपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एसीजेएम कोर्ट नंबर-1, रोहड़ू ने परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 और 142 के तहत दर्ज पांच अलग-अलग मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पीओ सेल लगातार प्रयास कर रही थी। विशेष अभियान के दौरान टीम ने उसे रोहड़ू बाजार से दबोच लिया। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि उद्घोषित अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून से बचने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।