फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rathal fair in Jubbal from August 7

Rampur Bushahar News: जुब्बल में राथल मेला 7 अगस्त से

Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
मेले की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन


रोहड़ू। उपमंडल जुब्बल में जिला स्तरीय राथल मेला 7 अगस्त से शुरू होगा। यह मेला 7 से 9 अगस्त तक तीन दिन सजेगा। मंगलवार को मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम गुरमीत नेगी ने की। एसडीएम ने चिकित्सा, लोक निर्माण, पुलिस, जल शक्ति और विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय से पहले आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में तहसीलदार जुब्बल और नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया। पेयजल और विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए भी योजना बनाई गई। स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने के लिए भी निर्देश दिए गए। यह जिला स्तरीय राथल मेला शुराचली क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इसका प्रतिवर्ष भव्य आयोजन किया जाता है। मेले में देवता बनाड़, देवता देशमौलिया और पवासी देवता की पारंपरिक उपस्थिति रहती है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक और सांस्कृतिक समागम का हिस्सा बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article