{"_id":"69f482fcfbd78d7f1202b820","slug":"cricket-competition-will-start-from-may-6-in-patna-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159288-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पटेना में 6 मई से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पटेना में 6 मई से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 64 टीमें ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। 12/20 घाटी की कूहल पंचायत के पटेना में युवक मंडल की ओर से 6 मई से 25वीं ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही हैं। युवक मंडल पटेना के अध्यक्ष देवेंद्र भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 55 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच और सीरीज का पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी जयपॉल भंडारी करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में बिना शुल्क टीमें भाग ले सकती हैं l प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार की इनामी राशि और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 51,00 की राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की जाएगी।
Trending Videos