सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket tournament underway in Kasten

Rampur Bushahar News: सुघा और डक आर्मी ने मैच जीतकर अगले दौर में पाया प्रवेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
15/20 क्षेत्र के कस्तेन में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता
Trending Videos

अशोक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में 48 टीमें ले रहीं भाग


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 15/20 क्षेत्र के कस्तेन में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। वीरवार को सुघा और डक आर्मी की टीम ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। पहला मुकाबला भगवती इलेवन सुघा और वांटेड बॉयज सिकासेरी के मध्य हुआ। सिकासेरी ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 59 रन बनाए। सुघा ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश पाया। दूसरा मैच डक आर्मी और टोल्टा ब्रदर्स कैलाश नगर टीम के मध्य खेला गया। टोल्टा ब्रदर्स ने पहले खेलते हुए पांच विकेट खोकर 55 रन बनाए। यह मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम बॉल पर डक आर्मी ने मैच जीता। मिनी स्टेडियम कस्तेन में अशोक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में 48 टीमें भाग ले रही हैं। कमेटी के अध्यक्ष सुनील जिष्टू ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान हर विकेट गिरने पर एक पौधा और हैट्रिक पर पांच पौधे रोपने का फैसला लिया है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विजेता टीम को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article