सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dansa-Panoli-Shandal road in bad condition due to lack of tarring

Rampur Bushahar News: टारिंग न होने से डंसा-पनोली-शांदल सड़क खस्ताहाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dansa-Panoli-Shandal road in bad condition due to lack of tarring
डंसा पनोली शांदल सडक़ की एक दशक से नहीं सुधरी हालत। संवाद
विज्ञापन
अभियान-9 : खस्ताहाल सड़क से मरीज, किसान और बागवानों की बढ़ी दुश्वारियां
Trending Videos

पांच पंचायतों के हजारों ग्रामीण खतरे के साये में सफर करने को मजबूर
. ग्रामीणों की बार-बार की मांग के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की पंचायतों के ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली डंसा-पनोली-शांदल सड़क की हालत बेहद खराब है। एक दशक से सड़क पर टारिंग नहीं हो पाई है। खस्ताहाल सड़क से ग्रामीण खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के समक्ष सड़क की दयनीय हालत का मामला उठाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क पर रोजाना भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती रहती है। समय और दूरी के लिहाज से इस सड़क का खासा महत्व है। नोगवैली से 12/ 20 घाटी को जोड़ने वाली इस सड़क से पांच पंचायतों के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। इस सड़क से शिंगला, डंसा, रचोली, कूहल और देवठी पंचायत के ग्रामीण सफर करते हैं।
जल निकासी की भी व्यवस्था नहीं
ग्रामीणों में बाला नंद, रामा नंद, मेहर चंद, बंसी लाल, दौलत राम, तारा चंद, प्यारे लाल, भगत राम, देवी दास, छतर सिंह, सुंदर सिंह और रूप दास ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द टारिंग करने की मांग उठाई है। साथ ही जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की हालत खराब होने के कारण मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। किसानों-बागवानों को भी मंडियों तक अपनी नकदी फसलों को पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। हर साल सेब सीजन के दौरान बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत कायाकल्प किया जाएगा। सड़क की डीपीआर तैयार करने में लोक निर्माण विभाग जुट गया है। - बृज लाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर

डंसा पनोली शांदल सडक़ की एक दशक से नहीं सुधरी हालत। संवाद

डंसा पनोली शांदल सडक़ की एक दशक से नहीं सुधरी हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article