सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Darkali school lacks teachers for many important subjects, students flee

Rampur Bushahar News: दरकाली स्कूल में कई अहम विषयों के नहीं शिक्षक, पलायन कर रहे विद्यार्थी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Darkali school lacks teachers for many important subjects, students flee
दरकाली  स्कूल में शिक्षकों के कई पद रिक्त: संवाद
विज्ञापन
शिक्षक न होने से बढ़ी अभिभावकों की चिंता, विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दुर्गम पंचायत दरकाली के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वर्षों से अहम विषय के शिक्षकों के पद खाली हैं। इस कारण कई विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में पलायन करने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अभिभावकों भी चिंतित हैं। अभिभावकों ने कई बार रिक्त पदों को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत करवाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्कूल में प्रधानाचार्य समेत कई शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। स्कूल में अप्रैल 2023 से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। साथ ही इतिहास का प्रवक्ता का पद चार साल से खाली है। प्रवक्ता हिंदी और राजनीतिक शास्त्र का पद पांच साल से रिक्त है। टीजीटी विज्ञान के तीन साल, टीजीटी नॉन मेडिकल, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और अधीक्षक का पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। वर्तमान में स्कूल में पहली से लेकर बारहवीं कक्षा में 55 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। स्कूल में अहम विषयों के शिक्षक न होने के कारण यहां तैनात अन्य शिक्षकों की दिक्कतें बढ़ गई है। विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए तकलेच, नोगली और रामपुर जाने को मजबूर हैं। एसएमसी अध्यक्ष रवि बदरेल, रीना, लुई राम, संतोष कुमार, मेहर सिंह और नेहर सिंह ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। छात्रों को घरद्वार पर ही बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल सके। शिक्षक न होने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पवन सनाटू ने कहा कि रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर शिक्षा विभाग और प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि नए सत्र तक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article