सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   demands of electricity union

Rampur Bushahar News: बिजली बिल विधेयक के खिलाफ भड़के कर्मचारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विधेयक बिजली कर्मचारियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ : झावे राम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बिजली बिल विधेयक 2025-26 कर्मचारियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं के हितों के भी खिलाफ है। 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी धरना-प्रदर्शन को पूर्ण रूप से सफल बनाया जाएगा। सभी कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। आनी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष झावे राम शर्मा ने यह बात कही।
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एंप्लाइज यूनियन, पेंशनर फोरम और इंजीनियर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड डिवीजन कार्यालय आनी के परिसर में भोजन अवकाश के दौरान आयोजित की गई। बैठक में ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से बिजली बिल विधेयक 2025-26 के विरोध में प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष झावे राम शर्मा ने कहा कि यह विधेयक बिजली कर्मचारियों के साथ आम उपभोक्ताओं के हितों के भी खिलाफ है। आनी इकाई के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सचिव रघुवीर भारती और उपाध्यक्ष तनुजी शर्मा ने कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पेंशनर फोरम के अध्यक्ष नवल ठाकुर, महासचिव नंदलाल शर्मा, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य भाग चंद ठाकुर और कार्यकारी सदस्य शेर सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। सेवानिवृत्त प्रबंधक पीएनबी मूल चंद बिष्ट, कौल राम, प्रेम भारती और पूर्ण चंद सहित अन्य सदस्यों ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी धरना-प्रदर्शन को पूर्ण रूप से सफल बनाया जाएगा। बैठक में बिजली बिल विधेयक 2025-26 की कड़ी निंदा की गई और आम बिजली उपभोक्ताओं से भी इस जनविरोधी कानून के खिलाफ आगे आने की अपील की गई, ताकि इसे संसद में पारित होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निर्मला ठाकुर, आरती शाह, रचना ठाकुर, ट्विंकल, राजेश वर्मा, अनुज, मनोज, ईश्वर जॉन, सनी, बिट्टू, उत्तम, रामसागर, राजेंद्र, मोहन, पवन, मदन, नारायण, गुलाब कटोच और बबलेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed