{"_id":"69844ab8892c3e065303e446","slug":"video-rampur-bushahr-deity-sahib-vanbir-tutu-returned-to-the-temple-after-a-three-day-historical-pilgrimage-on-foot-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: तीन दिवसीय ऐतिहासिक पैदल यात्रा कर देवालय लौटे देवता साहिब वनबीर टुटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: तीन दिवसीय ऐतिहासिक पैदल यात्रा कर देवालय लौटे देवता साहिब वनबीर टुटू
ननखड़ी क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता साहिब वनवीर टुटू कोटगढ़ क्षेत्र के दलान दौरे से वापस लौट आए हैं। तीन दिवसीय दौरे के दौरान देव जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अधिष्ठाता का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत हुआ और हजारों लोगों ने शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। मोतमीन पूर्ण शर्मा ने कहा कि देवता साहिब की दलान की ऐतिहासिक पैदल यात्रा कोटगढ़ क्षेत्र में प्रथम आगमन श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम रहा। कोटगढ़ क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक इतिहास में एक अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण उस समय जुड़ा, जब देवता साहिब वनवीर टुटू दलान में पहली बार पैदल यात्रा के माध्यम से यहां पहुंचे। यह देव यात्रा क्षेत्रवासियों के लिए आस्था, विश्वास और देव शक्ति का एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई। कहा कि इस पवित्र पैदल यात्रा में करीब 300 श्रद्धालु पूर्ण भक्ति, अनुशासन और श्रद्धा भाव के साथ सम्मिलित हुए। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देव जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया और हर ओर देव शक्ति की अनुभूति होने लगी। नव युवक मंडल के अध्यक्ष चंद्र शर्मा ने कहा कि यह यात्रा कोटगढ़ क्षेत्र के इतिहास में पहली बार हुई है, जब देवता साहिब वनवीर टुटू दलान पैदल यात्रा के रूप में यहां पधारे हैं। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक यात्रा बताते हुए कहा कि यह आने वाली पीढिय़ों के लिए देव आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर सिद्ध होगी। इस देव यात्रा के दौरान टुटू क्षेत्र से जुड़े जिन-जिन लोगों का रिहायश कोटगढ़ क्षेत्र में हुआ है, उन्होंने भी देवता साहिब को अपने-अपने घरों में विराजमान किया। विधिवत पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत-सत्कार किया। लोगों ने इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी असीम खुशी और सौभाग्य व्यक्त किया। मान्यता है कि इस पावन पैदल यात्रा से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है और देव कृपा से सुख-शांति, अच्छी फसल, भाईचारे और समृद्धि का वास होगा। समस्त क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में देवता साहिब वनवीर टुटू से क्षेत्र की खुशहाली, उन्नति और कल्याण की प्रार्थना की। इस ऐतिहासिक देव यात्रा में मोतमीन पूर्ण शर्मा, कारदार चमन शर्मा, मंदिर समिति के प्रधान ईश्वर शर्मा और सचिव कैलाश शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।