सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Devotees gathered at Bhimakali Temple, Sarahan

Rampur Bushahar News: भीमाकाली मंदिर सराहन में उमड़े श्रद्धालु

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Bhimakali Temple, Sarahan
नवरात्रि पर्व पर भीमाकाली मंदिर सराहन में मां की पूजा-अर्चना के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। 
विज्ञापन
सुबह से मंदिरों में जुटने शुरू हुए भक्त, शाम तक हजारों ने नवाया शीश
Trending Videos

कई घंटे कतारों में रहने के बाद किए माता के दर्शन, पूजा-अर्चना की
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
भीमाकाली मंदिर सराहन में दुर्गा अष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु सुबह 6:00 बजे से माता के दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हो गए और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारों में लगे रहे। दिनभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। शाम तक हजारों लोगों ने मंदिर में शीश नवाया। भीमाकाली मंदिर सराहन में नवरात्र पर आसपास के क्षेत्रों के अलावा देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु काली माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीमाकाली माता प्रदेश ही नहीं, देशभर में विख्यात है। पश्चिम बंगाल सहित देशभर के काली उपासक बड़ी संख्या में सराहन पहुंचते हैं। नवरात्र पर कई लोग अपने बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए भी मंदिर में पहुंचते हैं। अष्टमी में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, गृह रक्षक और न्यास के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर में नौ दिन से नव दुर्गा पाठ भी चल रहा है। श्रद्धालुओं के लिए नौ दिन से न्यास की ओर से भंडारा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed