{"_id":"69f3378b5b1bb50b00021720","slug":"district-election-officer-issued-notification-regarding-voting-process-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159232-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर और ननखड़ी की 57 पंचायतों में 26, 28 और 30 को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर और ननखड़ी की 57 पंचायतों में 26, 28 और 30 को होगा मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को लेकर जारी की अधिसूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीरवार को पंचायतों के चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया। रामपुर और ननखड़ी की कुल 57 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होंगे। पंचायतों के मतदाता जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए अपने मत का उपयोग करेंगे। तीन चरणों में होने वाली मतदान प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायती राज चुनावों के लिए 7, 8 और 11 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 और 15 मई को चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले पाएंगे। 26, 28 और 30 मई को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। चुनावी कार्यक्रम के तहत मतदान के दिन ही प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनावी नतीजे घोषित होंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को होगी।
तीन चरणों में होगा इन पंचायतों में मतदान
26 मई
को रामपुर की कूट, जघोरी, सरपारा, बौंडा, रंगोरी, गोपालपुर, त्यावल ज्यूरी, डंसा, रचोली, देवनगर, नरैण, देवठी, काशापाट और ननखड़ी विकास खंड की थाना ननखड़ी, टिप्पर मझोली, करांगला, अड्डू, खुन्नी पनोली और खमाडी पंचायत में मतदान होगा।
28 मई को रामपुर विकास खंड की क्याव, फांचा, बधाल, सराहन, शाहधार, दोफदा, झाकड़ी, लालसा, भड़ावली, नीरथ, बाहली, तकलेच, मुनिश और ननखड़ी की बगलती, शोली, देलठ, गाहन, जाहू और कुंगलबाल्टी पंचायतों में मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी।
30 मई को रामपुर की गानवी, लबाना सदाना, सनारसा, किन्नू, मशनू, फूंजा, धारगौरा, शिंगला, दत्तनगर, कलेडा-मझेवटी, पलजारा, दरकाली, कूहल और ननखड़ी की बड़ाच, थैली चक्टी, लैलन, खोलीघाट, खड़ाहन और बड़ोग पंचायत के मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे।
Trending Videos