सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water crisis deepens in Jawahar Navodaya Vidyalaya Theog

Rampur Bushahar News: जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में गहराया पेयजल संकट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Jawahar Navodaya Vidyalaya Theog
जेएनवी ठियोग में टैंकरों के माध्यम से हो ही पेयजल आपूर्ति। संवाद
विज्ञापन
400 छात्र प्रभावित, स्कूल प्रबंधन टैंकरों में मंगवा रहा पानी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग की देवरीघाट पंचायत में जवाहर नवोदय विद्यालय में पांच दिन से पेयजल संकट है। 400 छात्र इस संकट से जूझ रहे हैं, जिनमें 200 छात्राएं शामिल हैं। दैनिक जरूरतों को भी पूरा करना चुनौती बन गया है। विद्यालय में यह समस्या अचानक दो पंप और मोटर के खराब हो जाने के कारण उत्पन्न हुई है। पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने से विद्यार्थियों को पेयजल के साथ अन्य आवश्यक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में साथ लगती खड्ड और भूमिगत जल स्रोत से पेयजल सप्लाई की जाती है। भूमिगत सप्लाई ठीक बनी है, लेकिन एक स्रोत से पेयजल आपूर्ति पूरी नहीं की जा सकती है। स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। पानी की कमी को दूर करने के लिए टैंकर मंगवाए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को राहत मिल सके। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि नई मोटर की व्यवस्था की जा रही है और खराब मोटर को ठीक करवाया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल तक पंपिंग व्यवस्था फिर से शुरू कर दी जाएगी। विद्यालय में वर्तमान में छठी से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं मौजूद हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी वार्षिक परीक्षाओं के चलते घर जा चुके हैं। विद्यालय में करीब 30 शिक्षक और कर्मचारी भी रह रहे हैं, जो इस संकट से प्रभावित हैं। इस बीच कई अभिभावकों ने बच्चों की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की है। स्कूल के प्रधानाचार्य आरएल कंबोज के अनुसार पंप और मोटर के दोनों सेटों में खराबी आने के कारण पेयजल समस्या हुई है। दोनों सेट रिपेयर हो चुके हैं और जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। स्कूल में 16 हजार लीटर पानी टैंकरों के माध्यम से मंगवाया गया है ताकि समस्या का समाधान हो सके। पंप और मोटर के नए सेट के लिए डेढ़ लाख की राशि की मांग जोनल कार्यालय से की है। अधिकारियों ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed