{"_id":"69c681ce766852358b040709","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-kangal-and-mogda-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156900-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कांगल और मोगड़ा पंचायत में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कांगल और मोगड़ा पंचायत में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
. 10 दिन से नियमित पेयजल आपूर्ति ठप, हजारों लोग परेशान
. ग्रामीण दूरदराज के स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर
. चेताया, समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की पंचायत कांगल और मोगड़ा में पेयजल संकट गहरा गया है। इन पंचायतों के कई गांवों में 10 दिन से नियमित पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी से दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों को दूरदराज के स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। नीटू वर्मा, निहाल चंद और तिलक वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि गर्मियों से पहले ही हालात खराब हो चुके हैं, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने चिंता जताई है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र में पानी को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। पंचायत कांगल और मोगड़ा कई गांवों को मिलाकर बनी है, जिससे पानी की मांग अधिक है, लेकिन आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो पा रही है। इस कारण हर घर तक पानी पहुंचाना चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लिफ्टिंग सिस्टम की क्षमता कम होने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। यदि सिस्टम को मजबूत किया जाए और बड़ा पंप लगाया जाए, तो समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान दिया जाए। पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।
खोलुथाच-कांगल पेयजल योजना में पानी की उपलब्धता कम हो गई है। इसके अलावा जो पानी लिफ्ट शनांद खड्ड के माध्यम से उठाकर सप्लाई किया जा रहा है। वह भी क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। समस्या का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। -प्रदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग, कांगल
Trending Videos