सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister inspected the BDO office in Kotkhai

Rampur Bushahar News: कोटखाई में बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री ने किया निरीक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Education Minister inspected the BDO office in Kotkhai
कोटखाई में बीडीओ कार्यालय भवन का निरीक्षण करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
रोहित ठाकुर ने समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को कोटखाई में निर्माणाधीन विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। 5.36 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण हो रहा है। मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर भवन के निर्माण को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह भवन कोटखाई क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा। इसके निर्माण से विकास खंड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन यह भवन पांच मंजिला होगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय और आवासीय व्यवस्था विकसित की जा रही है। भवन में खंड विकास अधिकारी के कार्यालय एवं आवास के अलावा कर्मचारियों के लिए अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित कमरे बनाए जा रहे हैं, जिससे कार्य निष्पादन और अधिक प्रभावी होगा। इसके अतिरिक्त भवन के प्रथम तल पर पुस्तकालय का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे पंचायती राज प्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को जानकारी व अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी। भवन में लिफ्ट और कैंटीन जैसी सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है ताकि कर्मचारियों और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर पंचायत समिति हॉल का निर्माण प्रस्तावित है, जहां समय-समय पर बैठकों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article