सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Elections in Rampur, preparations underway in Shimla

Rampur Bushahar News: रामपुर विस क्षेत्र के 74,074 मतदाता देंगे सशक्त लोकतंत्र का संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. रामपुर के 51,315 और ननखड़ी के 22,759 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
Trending Videos

पंस और जिप सदस्यों की मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम किए स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोकतंत्र के महापर्व पंचायती राज चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब पंचायतों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीन चरणों में होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिले की कुल 141, जबकि रामपुर विधान सभा क्षेत्र की 57 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 74,074 मतदाता इस चुनाव में सशक्त लोकतंत्र निर्माण का संदेश देंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव को लेकर पदम स्कूल रामपुर और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में मतगणना की जाएगी। इन दोनों ही स्थानों पर मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल दो विकास खंड रामपुर और ननखड़ी हैं। रामपुर विकास खंड में 39, जबकि ननखड़ी विकास खंड की 18 पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद पद के उम्मीदवारों के चुनाव होंगे। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 74,074 मतदाता करेंगे। इनमें 38,000 पुरुष और 35,999 महिला मतदाता शामिल हैं। विकास खंड रामपुर में कुल 51,315 और विकास खंड ननखड़ी में 22,759 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। दोनों विकास खंडों में निर्वाचन आयोग चुनाव संबंधी सभी औपचारिकताएं और आवश्यक कार्य पूर्ण करने में जुट गया है। निर्वाचन केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर पंचायत सचिवों और संबंधित स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिए गए हैं। पंचायती राज के चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक रामपुर और ननखड़ी में तीन चरणों में 19-19 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान से पूर्व 7, 8 और 11 मई को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। जिला परिषद उम्मीदवार के नामांकन एसडीएम कार्यालय, जबकि पंचायत प्रधान पद के लिए पंचायत स्तर पर नामांकन भरे जाएंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी और 14, 15 मई को चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले पाएंगे। 26, 28 और 30 मई को सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। ग्राम पंचायतों के चुनावी नतीजे पंचायत स्तर पर उसी दिन घोषित होंगे, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनावी नतीजे 31 मई को निकाले जाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायती राज चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं और समुचित व्यवस्था बनाने के पंचायत सचिवों, संबंधित स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article