सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ex-paramilitary personnel of Kumarsain expressed gratitude to the Chief Minister

Rampur Bushahar News: कुमारसैन के एक्स पैरा मिलिट्री कर्मियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। अर्धसैनिक बलों से जुड़े पूर्व कर्मियों ने राज्य सरकार के बजट में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। कुमारसैन क्षेत्र में शस्त्र सीमा बल की एक्स पैरा मिलिट्री इकाई समेत प्रदेशभर के विभिन्न संगठनों ने इसे एक ऐतिहासिक और लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने वाला निर्णय बताया है। कुमारसैन इकाई के अध्यक्ष देवीचंद वर्मा और प्रेस सचिव धर्म प्रकाश शर्मा ने कहा कि इस फैसले से अर्धसैनिक बलों के पूर्व जवानों, वीर नारियों और उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस तरह के बोर्ड की मांग की जा रही थी, जिससे उनके कल्याण और अधिकारों को सुनिश्चित किया जा सके। संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि निकट भविष्य में शिमला और शाहपुर में मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article