{"_id":"6a5248a597197abe7d0ada63","slug":"explained-legal-rights-and-ways-to-avoid-cybercrime-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-164557-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ कॉलेज में कानूनी जागरूकता कार्यशाला, विद्यार्थियों को अधिकारों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। यह आयोजन राजनीति शास्त्र विभाग और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष कपूर चंद ने स्वागत संबोधन के साथ किया। उन्होंने प्राचार्य उत्तम चंद चौहान, एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अजय ठाकुर, डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर जनक नेगी, अधिवक्ता प्रेमलता, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया।
अजय ठाकुर और अधिवक्ता प्रेमलता ने रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यार्थियों को कानून से संबंधित जानकारी दी। उन्हें विधिक सेवाएं, निःशुल्क कानूनी सहायता, साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में बताया गया। इसके अलावा बाल विवाह, नशा निषेध और नशा मुक्ति एवं उपचार पर भी चर्चा की गई। सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अधिकारों और मोटर दुर्घटना दावा प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने कानूनी प्रावधानों को उदाहरणों से समझाया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में राजनीति शास्त्र विभाग के प्राध्यापक लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, रिसोर्स पर्सन्स, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।