फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ABVP staged a protest over its demands.

Rampur Bushahar News: मांगों को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
एक महीने में समाधान नहीं किया तो चक्का जाम : युवराज
विज्ञापन

पैदल रास्ता रास्ता बनाने और पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय फिर शुरू करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अखिल भारती य विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने शनिवार को मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद ने सरकार, प्रशासन और विभागों को चेतावनी देते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
परिषद ने रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पैदल रास्ता एक महीने में बनाने की मांग उठाई। इसके साथ ही महाविद्यालय के ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत के लिए नगर परिषद की ओर से धनराशि शीघ्र स्वीकृत कर मरम्मत करने की मांग की। परिषद ने यह भी मांग की कि राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को सोमवार तक पुनः शुरू किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर इकाई उपाध्यक्ष युवराज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद कई वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सुरक्षित पगडंडी के निर्माण की मांग कर रही है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। इस कारण विद्यार्थियों और लोगों की जान जोखिम में रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर पगडंडी नहीं बनाई तो विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों और जनता के साथ रामपुर बुशहर में चक्का जाम करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को समाप्त किए जाने से द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को गंभीर शैक्षणिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानी जाती है। ऐसे विषय को एक आदेश से समाप्त करना विद्यार्थियों के शिक्षा के अधिकार तथा उनके भविष्य के साथ अन्याय है। परिषद ने विभाग को चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः शुरू नहीं किया तो परिषद विद्यार्थियों के साथ उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed