{"_id":"6a523675ae025216a60e74a6","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-nerwa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-164501-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधाना पंचायत में बगीचे में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। मधाना पंचायत में वीरवार को 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव गांव के सेब के बगीचे में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत मधाना के प्रधान ने नेरवा थाना को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने घटनास्थल के साथ-साथ मृतका के घर की भी तलाशी ली। हालांकि, वहां से कोई पत्र अथवा अन्य साक्ष्य बरामद नहीं हुआ। मृतक की पहचान गीता देवी (34), पत्नी सुरेश कुमार, निवासी ग्राम पंचायत मधाना, तहसील नेरवा, के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल नेरवा में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।