फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Landslide in Kotkhai blocks 30 roads, 18 remain closed

Rampur Bushahar News: कोटखाई में भूस्खलन से 30 सड़कें बाधित, 18 अभी भी ठप

Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Kotkhai blocks 30 roads, 18 remain closed
कोटखाई में बारिश से बंद सड़कों को खोलने में जुटी लोक निर्माण विभाग की मशीनरी। संवाद
बिजली लाइनें टूटने से देवगढ़ के कई गांव अंधेरे में डूबे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी वर्षा से कोटखाई-चौपाल विद्युत लाइन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों और देवगढ़ के कई गांवों में शुक्रवार रात से अंधेरे में डूब गए हैं। देर शाम तक भी गांवों में विद्युत सेवा बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विद्युत बोर्ड के अनुसार बारिश के कारण कई जगह बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल में जुटे हैं। चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन से कोटखाई उपमंडल में करीब 30 सड़कें बंद हो गई थीं। लोक निर्माण विभाग ने कई प्रमुख मार्ग छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिए हैं। हालांकि 18 संपर्क मार्ग अभी भी बंद हैं। इन्हें खोलने के लिए विभाग की मशीनें और कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश से कई जगह पहाड़ियां दरकने तथा सड़कों पर मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क भी बाधित हुआ। इससे लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सेब सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने में जुटा है। इसका उद्देश्य बागवानों और किसानों को फसल मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी न होने देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहा है। बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया है। जल्द ही सभी मार्गों को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
-अखिल चौहान, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed