सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Farmers' Association and Milk Producers' Union furious over Milkfed Chairman's statement

किसान से सिर्फ बीस लीटर दूध खरीद की नीति पशु पालक विरोधी : कौल सिंह

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-सरकार के फैसले से पशुपालकों की घटेगी आमदनी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सरकार के 20 लीटर दूध खरीद सीमा पर बवाल मचना शुरू हो गया है। सरकार के इस फरमान के बाद रोष बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार और मिल्कफेड की हर किसान से सिर्फ 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशु पालक विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि पशुपालक पहले ही दूध की पेमेंट समय पर न मिलने से परेशान हैं। वहीं, सरकार और मिल्कफेड अब दूध खरीद की मात्रा तय करने पर विचार कर पशुपालकों के साथ अन्याय कर उन्हें धोखा देने का काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश परिवारों की आजीविका का मुख्य स्रोत पशुधन ही है। ऐसे में कई पशुपालकों ने अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए एक से अधिक गाय पाली है, जिनके पास ज्यादा गाय होगी, उनके पास दूध भी ज्यादा मात्रा में होगा। उनके बचे हुए दूध का क्या होगा। कई लोगों ने बैंक से ऋण लेकर गाय खरीदी है। पशुपालकों को आर्थिक खामियाजा उठाना पड़ेगा। गाय के चारे, चोकर, दवाई और उसके देखभाल के खर्च की व्यवस्था करना चुनौती होगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशु पालकों की आर्थिकी को मजबूत करने के बड़े बड़े वादे किए थे। 80 और 100 रुपये प्रति लीटर दूध खरीदने की बात कही थी। दो रुपये किलो गोबर खरीदने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार का पशुपालक विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान न होने और खरीदारी की सीमा तय करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब वादों से मुकर रही है। उन्होंने आग्रह किया है कि सरकार और मिल्कफेड आने वाले समय में पशुपालकों से 20 लीटर तय सीमा में दूध खरीद की नीति को लागू न करे। समय पर दूध भुगतान और पशु औषधालय में रिक्त पदों को भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article