सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Final voter lists released in Rampur Nagar Parishad

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर में अंतिम मतदाता सूचियां जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
28 मार्च तक मतदाता सूची से जुड़े दावे व आपत्तियां की आमंत्रित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर में अंतिम मतदाता सूचियां जारी हो गई हैं। मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों के लिए नगर परिषद ने 28 मार्च की तिथि निर्धारित की है। इस तिथि से पहले मतदाताओं को नाम दर्ज करवाने या फिर हटाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद रामपुर के वार्ड संख्या-एक से नौ तक की अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। नगर परिषद रामपुर के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बाबू राम नेगी ने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, कोई नाम हटाना चाहता है या फिर नाम में किसी प्रकार का संशोधन करवाना चाहता है, तो वह व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र संख्या 4, 5 और 6 में अपना दावा या आपत्ति 28 मार्च 2026 तक प्रस्तुत कर सकता है। ये दावे और आपत्तियां तहसीलदार (राजस्व) रामपुर के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती हैं ताकि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े या संशोधित किए जा सकें। इसके अलावा जिन नागरिकों की आयु 1 अप्रैल 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे भी अपने संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकते हैं। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूचियां उप मंडलाधिकारी रामपुर, तहसीलदार और नगर परिषद कार्यालय रामपुर में विशेष पुनरीक्षण एवं अवलोकन के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed