सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Free health check-up camp at Aani Hospital on March

Rampur Bushahar News: आनी अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 29 मार्च को

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। नागरिक अस्पताल आनी में 29 मार्च को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ और ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाया जाएगा। शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और खनेरी अस्पताल रामपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक आनी अस्पताल में क्षेत्र के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जाएगी और मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं जाएंगी। खून जांच और एक्सरे भी निशुल्क किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 9816067121, 9015160658, 70181 57372 और 7018174193 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article