सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Garh worship of Kuikanda Bingdi snake deity starts from today

Rampur Bushahar News: कुईकंडा बिंगड़ी नाग देवता की गढ़ पूजा आज से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, हजारों लोग बनेंगे साक्षी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र के सिरीगढ़ में आराध्य देवता कुईकंडा बिंगड़ी नाग देवता की पावन गढ़ पूज का 23 और 24 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की मंदिर कमेटी शगोगी, कार करिंदों और जनता ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वीरवार को नाग देवता की गढ़ स्थल पर आगमन के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। देवता के पहुंचते ही डिंगीधार फाटी की ओर से चढ़ावा अर्पित किया जाएगा और विधिविधान से पूजन किया जाएगा। वहीं सनेऊडी पर चढ़ावे की व्यवस्था जाबन फाटी की ओर से दीप प्रज्ज्वलन के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह दिशा पूजन के अंतर्गत फाटियों की ओर से चारों दिशाओं में पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके अलावा शिखा पूजन, शुपली स्वाह, कुईकंडा पूज, पर्वत पूज, काली पूजन और जाडू नाग पूजन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। विशेष बात यह रहेगी कि सभी पूजन एक साथ आयोजित किए जाएंगे, जब गढ़ पर नाग देवता की सुबह की फेरी शुरू होगी।
मंदिर कमेटी के अनुसार, पिछली बार यह गढ़ पूज 30 अप्रैल और 1 मई 2022 को आयोजित की गई थी। स्थानीय मान्यता है कि इस पूज के आयोजन से नाग देवता क्षेत्र को ओलावृष्टि, आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखते हैं। मंदिर कमेटी ने सिरीगढ़ क्षेत्र की जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर देवता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed