सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal Dire State of Khaneri Nursing Institute 2 Students Contract TB 17 Administered Preventive Medication

हिमाचल: नर्सिंग संस्थान खनेरी के बुरे हाल, 2 छात्राओं को टीबी, 17 को दी एहतियातन दवा; कहां सो रही सरकार?

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 03 May 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी रामपुर में संचालित सरकारी नर्सिंग संस्थान के बुरे हाल हैं। एसडीएम की जांच में इस संस्थान में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशिक्षु नर्सों के परिजनों ने भी इस बात का खुलासा किया है कि उनके बच्चे यहां पर पौष्टिक भोजन व अत्यधिक दबाव के कारण टीबी संक्रमित हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Dire State of Khaneri Nursing Institute 2 Students Contract TB 17 Administered Preventive Medication
भारत में टीबी का खतरा - फोटो : Amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में संचालित सरकारी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान की दो छात्राएं टीबी की चपेट में आई हैं। इन छात्राओं के संपर्क में आने वाली संस्थान की 17 अन्य छात्राओं को बचाव के लिए एहतियातन दवा दी गई है।

Trending Videos


नर्सिंग संस्थान में पाई गईं अनियमितताओं से नाराज छात्राओं के अभिभावकों ने शनिवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का घेराव किया और संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. मधु गौतम को पद से हटाने की मांग की। हालांकि जांच कमेटियों से प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने खुलासा किया कि पौष्टिक भोजन न मिलने और अत्यधिक मानसिक दबाव के कारण दो बच्चियां टीबी पॉजिटिव हो गई हैं। करीब पांच माह से इस बीमारी से ग्रसित इन बच्चियों का उपचार चल रहा है। अभिभावकों के साथ अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता कौल सिंह ने कहा कि एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार संस्थान की ओर से प्रशिक्षुओं से भोजन के 3,600 रुपये वसूले जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पौष्टिक खाना नहीं मिलता। एक कमरे में पांच-पांच बच्चियों को एक साथ रखा जाता है।
 
बंदरों को भगाने के लिए बच्चियों की ड्यूटी लगाई जाती है। बिलासपुर से पहुंचे दो बच्चियों के परिजनों ने बताया कि दो बेटियों को टीबी हुआ है। जब उन्हें अखबार के माध्यम से यह जानकारी मिली तो वे रामपुर पहुंचे। उधर, खनेरी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रोशन कौंडल ने बताया कि दो प्रशिक्षु छात्राओं को टीबी हुआ है। अन्य को एहतियातन दवा दी है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी है।

एसडीएम की जांच में अनियमितताओं के खुलासे
अनियमितता की शिकायत मिलने पर एसडीएम रामपुर इसकी जांच कर चुके हैं। उनकी रिपोर्ट में भी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। एसडीएम स्वास्थ्य विभाग के शिक्षा विंग के निदेशक को रिपोर्ट भेज चुके हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नर्सिंग संस्थान 2007 से संचालित हैं, लेकिन यहां पर मैस का टेंडर आज तक नहीं हुआ। कई साल से एक ही व्यक्ति मैस चला रहा है, जिसका रिकॉर्ड भी संस्थान के पास नहीं हैं।

दो संक्रमितों में से एक का उपचार पूरा हो गया है। दूसरी छात्रा का उपचार चल रहा है। उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। 17 को ट्यबरक्लोसिस प्रिवेंशन ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। - यशपाल रांटा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed