{"_id":"6a8463ee5a86a7de2902f9e7","slug":"hotelier-arrested-for-drug-trafficking-in-spilo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167535-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्पिलो में नशा तस्करी में होटल कारोबारी गिरफ्तार, 7.79 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्पिलो में नशा तस्करी में होटल कारोबारी गिरफ्तार, 7.79 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री जगत सिंह नेगी ने लगाए आराेप-पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष रह चुका आरोप
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस ने स्पिलो में एक होटल कारोबारी को 7.79 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1,04,700 रुपये की नकदी भी बरामद की है। इस संबंध में पुलिस थाना पूह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार देर रात को किन्नौर पुलिस ने स्पिलो स्थित एक होटल में कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी में संलिप्त कारोबारी को गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोपी स्पिलो निवासी बुद्धसेन उर्फ विक्की (31) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस मामले के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता की। मंत्री ने किन्नौर में नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। मंत्री जगत सिंह नेगी ने आरोपी की राजनीतिक पृष्ठभूमि का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है और पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष भी रह चुका है। मंत्री ने दावा किया कि हाल ही में 11 अगस्त को स्पिलो में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान भी आरोपी को स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ देखा गया था। इन राजनीतिक संबंधों को लेकर संबंधित पक्ष की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। इस वर्ष अभी तक नशे से संबंधित 25 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 120 ग्राम चिट्टा बरामद किया जा चुका है। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा, डीएसपी राणा सहित पूरी पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्पिलो में हुई यह कार्रवाई चिट्टे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के लिए कड़ा संदेश साबित होगी और जिले में नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
चिट्टे के साथ पकड़ा व्यक्ति भाजपा का दायित्व नहीं : जिला अध्यक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने आरोपों को सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा कि मंत्री की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उक्त व्यक्ति के पास भाजपा का कोई दायित्व नहीं है।