{"_id":"69c1293080acd6678e05228c","slug":"if-the-shops-in-the-phag-mela-market-are-not-removed-the-goods-will-be-confiscated-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156637-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फाग मेला बाजार की दुकानें नहीं हटाई तो जब्त होगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फाग मेला बाजार की दुकानें नहीं हटाई तो जब्त होगा सामान
विज्ञापन
मेला समाप्ती के बाद भी रामपुर में एनएच पांच पर सजी दुकानें नहीं हटा पाई नगर परिषद। संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद ने कारोबारियों को दी अंतिम चेतावनी
व्यापार अवधि समाप्त होने के बाद भी चल रहा कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में फाग मेले की आधिकारिक समाप्ति के बाद व्यापार गतिविधियां करीब 20 दिन तक चलती हैं। नगर परिषद ने मेले में आए व्यापारियों को सामान हटाने के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया था। नगर परिषद के फरमान के बाद भी मेले में कारोबार कर रहे व्यापारी अपना सामान नहीं समेट रहे। अब नगर परिषद ने अंतिम चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार को सामान नहीं हटाया गया, तो व्यापारियों का सामान जब्त कर लिया जाएगा। रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेला 5 से 8 मार्च तक चला। इसके बाद मेले में व्यापार गतिविधियों का दौर चलता रहा। नगर परिषद ने 120 दुकानों का आवंटन किया था। मेले में आए व्यापारियों को 22 मार्च तक कारोबार करने की इजाजत दी थी और सोमवार से स्टॉल हटाए जाने थे। सोमवार को नगर परिषद ने व्यापारियों को सामान समेटने के निर्देश दिए। नगर परिषद के कर्मचारियों ने मेला स्थल पर दुकान सजाने वाले व्यापारियों को मंगलवार तक हर हाल में सामान हटाने को कहा। नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों को 22 मार्च तक कारोबार करने को कहा गया था। यदि अब मंगलवार से व्यापारी अपना सामान नहीं हटाते हैं, तो नगर परिषद उसे जब्त कर लेगी। नगर परिषद के सहायक अभियंता अमित गौतम ने बताया कि फाग मेले में दुकानें सजाने वाले व्यापारियों को मंगलवार तक दुकानें हटाने को कहा गया है। इसके बाद भी यदि कोई व्यापार करता पाया गया, तो उसका सामान जब्त किया जाएगा। उन्होंने कार्रवाई से बचने के लिए व्यापारियों को समय पर स्टॉल खाली करने को कहा है।
Trending Videos