{"_id":"69c116c133efa224830540fe","slug":"kinnaur-players-will-soon-get-the-facility-of-sports-hostel-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156606-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी यूथ हॉस्टल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी यूथ हॉस्टल की सुविधा
विज्ञापन
कल्पा में बनकर तैयार हुआ यूथ हॉस्टल। संवाद
विज्ञापन
कल्पा में इस वर्ष के अंत तक होगा खेल छात्रावास का निर्माण पूरा
प्रदेश सरकार ने छात्रावास के लिए जारी की 90 लाख की राशि
14.11 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा आधुनिक खेल छात्रावास का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। किन्नौर जिले के युवा खिलाड़ियों को जल्द यूथ हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। जिले के पर्यटन स्थल कल्पा में इस वर्ष के अंत तक आधुनिक सुविधाओं से लैस यूथ हॉस्टल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यूथ हॉस्टल बनने से यहां जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो सकेंगी। प्रदेश सरकार किन्नौर जिले में खिलाड़ियों का भविष्य संवारने के लिए प्रयासरत है। जिले के पर्यटन स्थल कल्पा में 28 करोड़ रुपये की लागत से यूथ हाॅस्टल का निर्माण किया जा रहा है। इस खेल मैदान के बनने से जिलेभर के खिलाड़ियों को एक अदद मैदान की सुविधा मिलेगी, जहां विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन होगा। वहीं, आधुनिक सुविधाओं से लैस यूथ हॉस्टल का निर्माण भी प्रगति पर है। करीब 14.11 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग आधुनिक यूथ हॉस्टल का निर्माण कर रहा है। तीन मंजिला इस यूथ हॉस्टल में 300 खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के साथ आने वाले करीब 50 स्टाफ के ठहरने की भी सुविधा मिलेगी। यूथ हॉस्टल में खिलाड़ियों को ठहरने के अलावा बैठने की सुविधा, रसोईघर, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। हाल ही में भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग को 90 लाख रुपये की राशि जारी की है। इस राशि से यूथ हॉस्टल में बचे हुए कार्य को पूरा किया जाएगा। किन्नौर के खिलाड़ियों को अभी तक खेल मैदान की सुविधा नहीं मिल पाई थी, लेकिन कल्पा में खेल मैदान और यूथ हॉस्टल बनने से जिले के हजारों खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से बने यूथ हॉस्टल का लाभ यहां आने वाले हजारों खिलाड़ियों को मिलेगा। इस वर्ष के अंत तक यूथ हॉस्टल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के खिलाड़ियों की दशकों से चली आ रही मांग जल्द पूरी होगी। पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी ने बताया कि यूथ हॉस्टल के लिए प्रदेश सरकार ने 90 लाख रुपये की राशि जारी की है। इस राशि से यूथ हॉस्टल में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने यूथ हॉस्टल निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है।
यूथ हॉस्टल भवन का निर्माण पूरा कर भवन युवा सेवा एवं खेल विभाग को सौंप दिया गया है। भवन में अब फर्नीचर लगाने का कार्य होना है। स्वीकृत राशि विभाग को मिलने के बाद ही कार्य शुरू हो पाएगा। - अभिषेक शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग कल्पा
Trending Videos