{"_id":"69d253355415817f1004a155","slug":"mad-boys-kamalau-defeats-jury-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157493-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मैड बॉयज कमलाऊ ने ज्यूरी को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मैड बॉयज कमलाऊ ने ज्यूरी को दी शिकस्त
विज्ञापन
सराहन के नलाटी स्टेडियम में शहीद रोहित धंगल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्या
विज्ञापन
नलाटी स्टेडियम में लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विजेता टीम को मिलेगी 2 लाख नकद इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल मां भीमाकाली मंदिर सराहन के पास खूबसूरत नलाटी स्टेडियम में रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शोणितपुर यूनाइटेड क्लब सराहन की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता व्हाइट लेदर बॉल फॉर्मेट पर खेली जा रही है। पहला मैच रविवार को मैड बॉयज कमलाऊ और सीके इलेवन ज्यूरी के मध्य खेला गया। मैच में मैड बॉयज कमलाऊ ने ज्यूरी को शिकस्त दी। ज्यूरी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 53 रन बनाए। रोनू चौहान की घातक गेंदबाजी के आगे ज्यूरी के खिलाड़ी ढेर हो गए। कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमलाऊ की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे दयाल कायथ और आशू बांश्टू ने शानदार बल्लेबाजी की। दयाल कायथ ने 16 गेंद में 36 रन बनाए और आशू ने 17 रन का योगदान दिया। टीम ने 4.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीत हासिल की और अगले दौर में प्रवेश पाया। रोनू चौहान को मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। रोनू ने तीन ओवर में 14 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाजसेवी भानू प्रताप, जीवा राम रकान, प्रकाश थाडू, चेन राम डाली, विजय मेहता और गंगा सिंह मेहता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। शोणितपुर यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष रविंद्र पैलेस समेत अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष रविंद्र पैलेस ने कहा कि रोहित धंगल की याद में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजेता टीम को 2 लाख नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी भेंट कर पुरस्कृत किया जाएगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ी को 11 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, सचिव मंजीत शाहधारू और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ढाली सहित कई अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos