सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Man dies after falling into Hamalti ravine

Rampur Bushahar News: हामलटी खड्ड में गिरने से व्यक्ति की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार दोपहर को हुआ हादसा, कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल(रोहड़ू)। चौपाल तहसील के धबास बाजार के साथ हामलटी खड्ड में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान धबास के चाड़च गांव निवासी 58 वर्षीय जीवन सिंह के रूप में हुई है। जीवन सिंह मजदूरी का काम करता था। बुधवार दोपहर को जीवन सिंह शौच करने के लिए खड्ड की ओर गया, लेकिन वापस नहीं आया। लोगों ने कुछ देर बाद जीवन सिंह को खड्ड में गिरा हुआ देखा। उसका आधा शरीर पानी में पड़ा था और आधा शरीर जमीन पर था। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस थाना चौपाल को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लिया। शव को सिविल अस्पताल चौपाल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article