{"_id":"69d4f4be65ad48094e0a3216","slug":"mla-kuldeep-singh-rathore-inaugurated-the-road-from-bhekalnadi-to-thanu-village-in-kangal-panchayat-of-kumarsain-on-tuesday-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157631-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 25 साल में बनी आधा किलामीटर सड़क, विधायक ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 25 साल में बनी आधा किलामीटर सड़क, विधायक ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
कुमारसैन दौरे के दौरान भेकलनाड़ी-ठानू सडक़ का लोकार्पण करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर। संवाद
विज्ञापन
ठानू गांव के ग्रामीणों को आखिर मिली सड़क सुविधा, झेल रहे थे परेशानी
दूरदराज गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता : कुलदीप राठौर
दौरे के दौरान विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कुमारसैन की कांगल पंचायत में मंगलवार को विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भेकलनाड़ी से ठानू गांव तक बनी सड़क का लोकार्पण किया। करीब आधा किलोमीटर लंबी सड़क कांगल–कोटीघाट मुख्य सड़क से भेकलनाड़ी स्थान से शुरू होकर ठानू गांव तक जाती है। सड़क के उद्घाटन के साथ ही स्थानीय लोगों की करीब 25 साल से चली आ रही मांग पूरी हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधायक ने रिबन काटकर सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंचायत की पूर्व प्रधान कृतिका नेगी, पूर्व प्रधान कृषि विनोद कंवर समेत अन्य ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और सड़क के निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। ठानू गांव की आबादी करीब 130 के आसपास है और इतने वर्षों से गांव में सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। दैनिक कार्यों के साथ-साथ बीमार और बुजुर्ग लोगों को अस्पताल ले जाने में भी भारी दिक्कत होती थी। सड़क का निर्माण गांव के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब गांव तक वाहन पहुंच सकेंगे, जिससे लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी और कृषि कार्यों सहित अन्य गतिविधियों को भी गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के दूरदराज गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं और इनके बनने से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच भी बेहतर होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समस्याओं को भी विधायक के समक्ष रखा गया। पंचायत के पूर्व प्रधान कांगल चिरंजी लाल वर्मा ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या उठाते हुए कहा कि पानी का दबाव कम होने और मोटर की क्षमता पर्याप्त न होने के कारण बढ़ती आबादी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पूर्व उपप्रधान बनाहर धर्म सिंह वर्मा ने कांगल, मोगडा, कोठीघाट, जंजैली और बनाहरी पंचायत के बच्चों को बड़ागांव स्थित स्कूल जाने में हो रही कठिनाइयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों के करीब 100 बच्चों को स्कूल जाने के लिए बस सुविधा की कमी के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने विधायक से इन बच्चों के लिए एक अतिरिक्त स्कूल बस चलाने की मांग की। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में सड़क, पानी और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा ताकि दूरदराज के गांवों के लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
Trending Videos