सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Munish-Bahli School to Bahli link road is in bad condition

Rampur Bushahar News: मुनिश-बाहली स्कूल से बाहली संपर्क सड़क की हालत खराब

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान -11: बस सेवा भी ठप, ग्रामीण, किसान और बागवान झेल रहे परेशानी
Trending Videos


चेताया-एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो कार्यालय का करेंगे घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की दुर्गम पंचायत मुनिश में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुनिश-बाहली से बाहली गांव को जोड़ने वाली सड़क एक साल से खस्ताहाल है। बस सेवा भी ठप है। इस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों-बागवानों और पशुपालकों को अपने तैयार उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने कई बार विभाग के अधिकारियों के समक्ष सड़क की हालत को सुधारने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वर्तमान में बाहली गांव में करीब 150 बस्तियां गुजर-बसर कर रही हैं। एक साल से मरम्मत कार्य न होने से सड़क पर गड्ढों की भरमार है। वाहनों की आवाजाही आधे रास्ते तक बंद पड़ी है। स्कूल से गांव की दूरी करीब 600 मीटर है। लोगों को मुख्य सड़क से गांव तक निर्माण सामग्री, खाद्य वस्तुओं और दूध की ढुलाई पैदल करनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर जल निकासी के भी उचित प्रबंध नहीं किए हैं, जिससे सड़क पर दलदल की स्थिति है। यही नहीं मुनिश को जाने वाली बसों की आवाजाही वाया बाहली बंद है। ऐसे में ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने में पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। मुनिश पंचायत के पूर्व प्रधान भजन दास, सुरेंद्र भंडारी, प्रेम लाल, प्रकाश, रूप दास, विक्रम सिंह, श्याम लाल, केशव राम और जगत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को चेताया कि यदि एक सप्ताह में सड़क की हालत को नहीं सुधारा गया, तो ग्रामीणों को मजबूरन अधिशासी अभियंता रामपुर का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।


सड़क की हालत को सुधारने के लिए मजदूर तैनात किए जाएंगे। यदि जरूरी हुआ तो मशीनरी का सहारा भी लिया जाएगा। - गोवर्धन शर्मा,
सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग उपमंडल तकलेच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article