{"_id":"69bbe4029e0dd62f2d0e02b6","slug":"navratri-festival-at-durga-mata-temple-in-pujaili-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-156370-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नवरात्र के नौ दिन राज दरबार कोटखाई में होगी दुर्गा माता की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नवरात्र के नौ दिन राज दरबार कोटखाई में होगी दुर्गा माता की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को दरबार पहुंची माता की पालकी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। क्षेत्र में नवरात्र पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। पुजैली स्थित दुर्गा माता मंदिर (नंद्राडी देवता) के प्रांगण में नवरात्र के पहले दिन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुरानी परंपरा के अनुसार, दुर्गा माता पुजैली मंदिर से पालकी में विराजमान होकर माता ने पहले नवरात्र की शाम पांच बजे राज दरबार कोटखाई के लिए प्रस्थान किया। यहां नौ दिनों तक माता की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। वीरवार को ग्रामीणों के साथ माता की पालकी दरबार पहुंच गई। यह परंपरा काफी प्राचीन है, जिसमें नवरात्र के दौरान माता की सुबह-शाम पूजा राज दरबार में ही होती आ रही है। नवरात्र समापन के बाद माता पुनः अपने मूल मंदिर पुजैली लौटती हैं। माता के दरबार में पहले नवरात्र पर वीरवार को पुजैली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
Trending Videos