{"_id":"69e0d425a0f57bcddb09381f","slug":"new-session-begins-at-aani-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158245-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में नए शैक्षणिक सत्र के मौके पर पहुंचे विधायक लोकेंद्र कुमार
विज्ञापन
विधायक ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, विधायक निधि से दी दो लाख की सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में वीरवार को नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। विधायक लोकेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है, जो व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी और नशे से दूर रहने की सलाह दी। इस अवसर पर विधायक ने अपनी विधायक निधि से विद्यालय के विकास के लिए दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की, जिससे विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने विद्यार्थियों को नए सत्र में पूरी लगन और निष्ठा के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
छात्रा सिया गुलेरिया को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के अंत में छात्रा सिया गुलेरिया की दुखद मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। इनके साथ आनी मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos